Home > अपना शहर ,
जयारोग्य अस्पताल के कबाड़ा गोदाम में आग लगी, जांच टीम गठित

ग्वालियर। बीती रात जयारोग्य अस्पताल के कबाड़ा गोदाम में लगी आग सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि इस घटना के वक्त जयारोग्य अस्पताल के पूर्व कर्मचारी की मौजूदगी होने के चलते उसके खिलाफ जहां एफआईआर कराई गई है। वहीं संभागायुक्त ने जेएएच अधीक्षक को तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिये है।
यहां बता दें कि जयारोग्य अस्पताल के कबाड़ा गोदाम में बीती देर रात्रि आग लग गई थी। दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी फायर कर आग पर काबू पाया था। जेएएच के कबाड़ा गोदाम में अस्पताल से निकलने वाली मशीने, गाड़िया, कूलर, पंखे सहित कई सामान रखा था। इनकी कीमत करीब 20 लाख रूपए बताई गई है। आग की लपटों में यह पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। घटना स्थल पर अस्पताल प्रबंधन को तीन माह पूर्व बर्खास्त किया ठेकेदार के अंडर में काम करने वाला सफाई कर्मी गंजू वाल्मीक जो कि नशे में धुत्त था 70 प्रतिशत जला मिला। रात में ही उसकी एमएलसी कराने के साथ ही उसे उपचार के लिए बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। वहीं सुबह जेएएच अधीक्षक डाॅ. जेएस सिकरवार ने पूर्व कर्मी गंजू व उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराई है। इस पूरे मामले में तीन सदस्यीय समिति भी गठित की गई है, जो 15 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :