Home > अपना शहर ,
चिकित्सा शिविर में 200 लोगों ने लाभ लिया

ग्वालियर। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जायंट्स ग्रुप आफ ग्वालियर द्वारा गुरूवार को राॅक्सी पुल स्थित न्यूट्रेक जिम पर निः शुल्क बी.एम.डी. (हड्डी के घनत्व), बी.एम.आई (शरीर में फेट), मधुमेह (डायबिटीज) की जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक वैध प्रदीप घोडके एवं डाॅ. प्राची जैन ने उपरोक्त विभिन्न जांच कर महिला और पुरूषों को निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान का चेकअप किया। ग्रुप आॅफ ग्वालियर के अध्यक्ष आर.डी. सिघंल (रम्मी भारती) ने बताया कि शिविर में लगभग 200 लोगों ने पहुंचकर लाभ लिया। शिविर में बी.एम.डी. मशीन, ग्लूकोमीटर, बी.एम.आई. मशीन द्वारा जांच की गई। कोषाध्यक्ष मनोज जैन, कार्यक्रम संयोजक रियाजुद्दिन सिद्दीकी, योगेन्द्र अरोरा, गोविंद अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में जायंट्स फेडरेशन के यूनिट डारेक्टर सुरेश घोडके भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This News :