Home > अपना शहर ,
वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ 10 से

ग्वालियर। श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन वरैया पंयाचती मंदिर झल्लूराम प्यारेलाल कमेटी मामा का बाजार के तत्वावधान में नवनिर्मित श्री वेदी प्रतिष्ठा जिनविम्ब स्थापना एवं विश्वशांति महोत्सव 10 से 11 मार्च तक प्रतिष्ठाचार्य अजीत कुमार शास्त्री एंव सहप्रतिष्ठाचार्य चंद्रप्रकाश जैन ग्वालियर के सानिध्य में आयोजित होगा।
मंदिर समिति के महामंत्री मुकेश जैन, भानू जैन एंव महोत्सव के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 10 मार्च शनिवार को प्रातः 6ः30 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ देव आज्ञा एवं 7ः30 बजे से श्री अजितनाथ जिनालय मंदिर से मंगल कलश शोभायात्र गाजेबाजे के साथ निकाली जाएगी। कलश यात्रा शोभायात्रा हेमसिंह की परेड से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई मामा का बाजार स्थित रिऋभ धर्मशाला पहुंचेगी। कार्यक्रम का शुभारंम जैन ध्वजारोहण कर किया जाएगा। जिसके उपरांत आचार्य निमंत्रण, मंडप वेदी शुद्धि एवं 10 बजे से सकलीकरण, मंडप प्रतिष्ठा, जाप्यारम्भ, भगवान जिनेद्र अभिषेक एवं यज्ञ महामंडल विधान के उपरांत 3 बजे से वेदिक संस्कार होंगे। सायं 6 बजे से मंगल आरती, शास्त्र प्रवचन एवं जिनेद्र भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11 मार्च को प्रातः 7 बजे से भगवान जिनेद्र का अभिषेक नित्य पूजन एवं विश्वशांति महायज्ञ के उपरांत 10.30 बजे से नवनिर्मित वेदी मे जिनविम्ब प्रतिमाएं स्थापना की जाएंगी।

Share This News :