Home > अपना शहर ,
जयंती पर माधवराव को दी पुष्पांजलि, फल बांटे

ग्वालियर। स्व. माधवराव सिंधिया की 73वीं जयंती पर शहर जिला कांगे्रस कमेटी द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर फल बांटे गये और छत्री पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
सुबह 7.30 बजे कांग्रेस भवन से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छत्री पहुंची, जहां पर स्व. माधवराव सिंधिया को नमन किया। इसके साथ ही फल वितरण, रक्तदान शिविर आयोजित किए। वहीं नदी गेट स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। कांग्रेसियों ने माधव अंधाश्रम पहुंचकर फल वितरित किए। वहीं थीम रोड स्थित सिंधिया राजवंश की छत्री पहुंचकर अशोक सिंह, केसी राजपूत, विश्वनाथराव सालुंके, बृजेश शर्मा आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share This News :