Home > अपना शहर ,
गरीब परिवार को कन्या के विवाह के लिए दी मदद

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास की ओर से एक गरीब परिवार को कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अनुकरणीय पहल का लोगों ने स्वागत कर डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनउत्थान न्यास की ओर से श्रीमती विस्मिला खान पत्नी नफीस खान निवासी जिंसी नाला गली नं. 2, हरिसिंह की बस्ती, लश्कर ग्वालियर को उनकी पुत्री कुं. अन्जुम के विवाह के लिए 5 हजार रूपये की आर्थिक मदद की। जनउत्थान न्यास के कार्यालय में इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद दी गई। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, श्रीकांत पंडित आदि शामिल थे।

Share This News :