Home > अपना शहर ,
मंत्री पवैया रविवार को करेंगे बाला साहब की प्रतिमा का अनावरण

ग्वालियर । प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया रविवार 11 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। पवैया श्रीधाम एक्सप्रेस से प्रात: 5.25 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री सिविल अस्पताल ग्वालियर में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री प्रात: 9.45 बजे से 10.30 बजे तक नगर निगम अधिकारियों के साथ ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में सिविल अस्पताल ग्वालियर में पल्स पोलियो अभियान के तहत नन्हे-मुन्हे बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलायेंगे। पवैया प्रात: 11 बजे महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में शहीद चंद्रशेखर आजाद के साथी क्रांतिकारी भगवानदास जी माहौर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12.15 बजे केआरजी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कैरियर फेयर (रोजगार मेला) का समापन करेंगे।
पवैया अपरान्ह 4.15 बजे वार्ड-32 के द्वारिकापुरी में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। सायं 6.30 बजे आईटीएम विश्वविद्यालय परिसर में प्रख्यात संगीतज्ञ स्व. बाला साहब पूछवाले की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा उनकी स्मृति में आयोजित संगीत सभा में शामिल होंगे। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री पवैया रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :