Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री के दिल से कार्यक्रम को ग्वालियर में लोगों ने सुना

ग्वालियर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को “दिल से” कार्यक्रम में प्रदेशवासियों से आत्मीय संवाद किया। यह कार्यक्रम आकाशवाणी से शाम 6 बजे प्रसारित हुआ। अपनों से अपनी बात का यह कार्यक्रम आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, दूरदर्शन मध्यप्रदेश, एफ.एम. रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ।
ग्वालियर में जिला मुख्यालय पर नगर निगम के खेल परिसर में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, एमआईसी सदस्य सतीश बोहरे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम को सुना और कार्यक्रम की प्रशंसा की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत पनिहार, ग्राम पंचायत रायपुर, नयागाँव, करही, सिगौरा के साथ ही ग्राम पंचायत बरई और आरोन में भी ग्रामीण जनों ने मुख्मंत्री के “दिल से” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को बताई गई बातों को ध्यान से सुना और इस कार्यक्रम की प्रशंसा भी की। इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण सोमवार 12 मार्च को सुबह 9.30 बजे दूरदर्शन मध्यप्रदेश और आकाशवाणी पर होगा।

Share This News :