Home > अपना शहर ,
महापौर ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को वार्ड 22 स्थित लुम्बनी विहार, सुरेश नगर के पीछे सीसी रोड का भूमिपजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सोमवती पोहप सिंह सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 22 में सुरेश नगर के पीछे लुम्बनी विहार में सीसी रोड की मांग क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा काफी समय से की जा रही थी, जिसके चलते 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। यह सडक बनने से क्षेत्र के नागरिकों को बहुत लाभ होगा। सड़क का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया।

Share This News :