Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का अवलोकन

ग्वालियर । प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 4 में बनने वाली सड़कों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आनंदनगर पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम कमिश्नर विनोद शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ शिवम वर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :