Home > अपना शहर ,
नवनियुक्त एएनएम का 13 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण आरंभ

ग्वालियर । प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा वर्ष 2017 में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के लिये 1800 ए.एन.एम की भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें चयनित नव नियुक्त ए.एन.एम के 13 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण का आरंभ 15 मार्च से 27 मार्च तक राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान, सिटी सेंटर ग्वालियर पर किया गया है।
पहले बैच में 30 ए.एन.एम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें ग्वालियर संभाग डॉ. ए के दीक्षित, संचालक राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान ग्वालियर डॉ. जी एस राजपूत, संकाय सदस्य डॉ. सुनील बुचके एवं डॉ. अर्चना मिश्रा ने मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर डॉ. जी एस राजपूत संचालक राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान ग्वालियर ने सभी को शुभकामनायें दीं एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की । डॉ. राजपूत ने प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक करने की नसीहत सभी प्रशिक्षणार्थियों को दी। प्रशिक्षण में ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, भ्रिण्ड, अशोक नगर एवं मुरैना से आये प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया

Share This News :