Home > अपना शहर ,
जिला कोषालय अब 20 से नवीन कलेक्ट्रेट में: सक्सैना

ग्वालियर। जिला कोषालय गोरखी अब नवीन कलेक्ट्रेट में शिफ्ट हो जायेगा। यहां 20 मार्च से नवीन कोषालय में विधिवत कार्य शुरू हो जायेगा।
उक्त जानकारी जिला कोषालय अधिकारी अनिल सक्सैना ने दी। सक्सैना ने बताया कि अब समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी, पेंशन भोगी, पेंशन, एनपीएस शाखा से संबंधित कार्य, पत्र व्यवहार 20 मार्च से नवीन कोषालय नवीन कलेक्ट्रेट में ही किया जायेगा। अतः सभी संबंधितों से नवीन कलेक्ट्रेट में ही कार्य हेतु संपर्क करने का आग्रह है। जिला कोषालय अधिकारी अनिल सक्सैना ने बताया कि जिला कोषालय के स्थान परिवर्तन की सूचना सभी जगह भेज दी गई है।

Share This News :