Home > अपना शहर ,
हाईस्कूल के पर्चे में 83 नकलची और 3 फर्जी पकड़े

मुरैना। à¤¹à¤¾à¤ˆà¤¸à¥à¤•ूल के विज्ञान के पर्चे में शुक्रवार को पूरे जिले में नकल करते हुए 83 परीक्षार्थी पकड़े गए। साथ ही मुरैना गांव के परीक्षा केन्द्र पर 3 फर्जी परीक्षार्थियों को कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा। तीनों ही छात्रों के प्रवेश पत्र व परीक्षा केन्द्र के परीक्षा शीट पर लगे फोटो से मिलान नहीं हो रहा था। तीनों फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

 

शुक्रवार को 10वीं का विज्ञान के पर्चे में सर्वाधिक 52 नकलची छात्र मुरैना ब्लॉक में पकड़े गए। अंबाह ब्लॉक में 19 नकलची छात्र पकड़े गए और पोरसा में महज 3 छात्र ही नकल करते हुए पकड़े गए। जौरा ब्लाक में 4, कैलारस में 2 व सबलगढ़ में 3 नकलची छात्र पकड़े गए।

3637 छात्र रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल परीक्षा में 39743 छात्र परीक्षा देनी थी, लेकिन शुक्रवार को विज्ञान के पर्चे में 36106 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे। कुल 3637 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। यानी हाईस्कूल की परीक्षा में सख्ती के चलते बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में नहीं बैठ रहे हैं।

कलेक्टर ने मुरैना गांव में पकड़े 3 फर्जी परीक्षार्थी

मुरैना गांव के परीक्षा केन्द्र पर शुक्रवार को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मुरैना गांव के परीक्षा केन्द्र पहुंच गए। उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच की तो 3 परीक्षार्थी संदिग्ध लगे। जब उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर मौजूद परीक्षा शीट पर लगे फोटो से फोटो नहीं मिल रहे थे। साथ ही उम्र भी अधिक लग रही थी।

इसलिए कलेक्टर ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए तीनों छात्र पलपुरा निवासी गौरव पुत्र पुलेन्द्र, खासखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रकाश व मलखान पुत्र वृंदावन हैं। हालांकि अभी तीनों छात्र अपने आपको ओरीजनल बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों छात्रों से पूछताछ कर रही है।

सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे माफिया

परीक्षा को लेकर प्रशासन ने इस बार काफी सख्ती की है। फिर भी माफिया के लोग नकल कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि 12वीं व 10वीं बोर्ड परीक्षा के हर पर्चे में अच्छे खासे नकलची पकड़े जा रहे हैं। साथ ही अभी तक 9 फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े जा चुके हैं।

Share This News :