Home > अपना शहर ,
रतनगढ़ माता मेला के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ग्वालियर । नवरात्रि के अवसर पर माता संभाग के दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नौ दिन चलने वाले नवरात्रि मेले की व्यवस्थओं के संबंध में संभाग आयुक्त बीएम शर्मा, एवं आईजी संतोष कुमार सिंह ने रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर 18 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर तथा मेला क्षेत्र में भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर दतिया के कलेक्टर मदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने विगत व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 
संभाग आयुक्त ने रतनगढ़ माता मंदिर परसिर, कुंअर बाबा मंदिर परिसर, चारो तरफ से आने-जाने वाले रास्ते, श्रृद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था, निकासी व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, फायर बिग्रेड, एम्बुलेस आदि के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परम्परागत तरीके से मेले के संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें करें, कर्मचारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे के हिसाब से लगाए। प्रत्येक कर्मचारी को स्पष्ट निर्देश दे कि तुम्हे अमुख स्थान पर अमुक कार्य करना है। उन्होंने एम्बुलेंस में सभी आवश्क सामग्री के साथ चिकित्सकों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी संतोष कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली फोर्स को स्पष्ट निर्देश देकर ड्यूटी पर तैनात करें और उन्हें समय-समय पर ब्रीफिंग दें और निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि रक्षा समितियों के सदस्यों को भी व्यवस्था में लगाए। बैठक में रिजर्व फोर्स तथा पार्किग के संबंध में भी चर्चा हुई। आईजी ने सभी पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत दी। 
कलेक्टर मदन कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रृद्धालुओं के लिए निरंतर सुविधायें बढ़ाई जा रही है। व्यवस्था के लिये बनाए गए प्लान के तहत पार्किग व्यवस्थायें व मेला क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पेयजल की अच्छी व्यवस्था है। दो करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर रतनगढ़ क्षेत्र तथा मंदिर क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाकर पेयजल की स्थाई व्यवस्था की जा रही है। पार्किग का एरिया 100 हैक्टेयर तक बढ़ाया जायेगा। 

Share This News :