Home > अपना शहर ,
आपसी समन्वय बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायें – कलेक्टर

ग्वालियर । आपसी समन्वय बनाकर शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनायें। प्रयास ऐसे हों जिससे छोटी – मोटी बीमारियों का इलाज बेहतर ढंग से नजदीकी प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केन्द्र में ही हो जाए, जिससे जयारोग्य चिकित्सालय समूह और जिला चिकित्सालय मुरार से बोझ कम हो। यह निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
शनिवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर जैन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को इस प्रकार से जनोन्मुखी बनायें, जिससे स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार स्पष्ट नजर आए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर निगम, एकीकृत बाल विकास सेवा, आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएचई तथा अन्य संबंधित विभागों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये समन्वय बनाने पर जोर दिया। बैठक में मानसिक आरोग्यशाला की प्रभारी डॉ. ज्योति बिंदल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सीसीआईएफसी के प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Share This News :