Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री बिसेन 19 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन 19 मार्च को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रिकाल 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री बिसेन 19 मार्च को प्रात: 9 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पर आमजन एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके बाद प्रात: 10 बजे कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व नगर निगम आयुक्त तथा पीएचई, जलसंसाधन, विद्युत वितरण कंपनी व कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बिसेन प्रात: 11 बजे विधायक भारत सिंह कुशवाह द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 2 बजे ग्वालियर से दतिया जायेंगे। दतिया में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल 7.30 बजे वापस ग्वालियर पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। बिसेन रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :