Home > अपना शहर ,
विहिप ने तिलक चन्दन लगाकर नववर्ष मनाया

ग्वालियर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में सभी प्रखण्डों में प्रमुख चैराहों पर तिलक चन्दन कर हिन्दू समाज के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाये देते हुये नववर्ष की जानकारी दी। एक बड़ा कार्यक्रम गोल पहाडिया पर विहिप के धर्म प्रसार द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी सुप्रदीप्तानन्द, वरिष्ठ श्रेष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर, संस्कार भारती के प्रांत प्रमुख विष्णु नारायण तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा एवं धर्मप्रसार प्रमुख उदयभान रजक मंचासीन थे। आये हुये अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत का पूजन कर माला अर्पण की।
स्वामी सुप्रदीप्तानन्द ने बताया कि भारतीय पंचाग ओर काल निर्धारण का आधार विक्रम संवत है। इसकी शुरूआत मध्य प्रदेश की उज्जैन नगरी से हुई थी। यह कैलेंडर राजा विक्रमादित्य के शासन काल में जारी हुआ था, इसलिये इसे विक्रम संवत् के नाम से जाना जाता हैं इसके हिसाब से ही हर साल नववर्ष के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। बाताया जाता है कि राजा विक्रामादित्य ने जीत के बाद जब राज्यरोहण किया तब उन्होने प्रजा के सभी तरह के कर्जो को माफ करने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होने नए भारतीय कैलेंडर को जारी किया, जिसे विक्रम संवत् नाम दिया गया। इसे ईसा पूर्व 57 में जारी किया गया। उन्होने बताया की आज तक विक्रम संवत् भारतीय पंचाग ओर काल निर्धारण का आधार बना हुआ है। ंिहन्दू नववर्ष के साथ ही नवरात्र भी प्रांरभ हो जाते है। साथ ही बसंत रितु के आगमन का संकेत मिलने लगता है। ब्रहा पुराण के अनुसार सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन हुआ था। ब्रहा जी द्वारा सृष्टि की रचना प्रारंभ करने के दिन से नववर्ष का आरंभ होना माना जाता है सतयुग का प्रारंभ भी इसी दिन से माना गया है। साथ हि साहित्यकार जगदीश तोमर ने बताया कि देश की परिस्थिया को देखते हुये हिन्दू समाज को एकजुट रहकर शक्ति की अराधना करना चाहिये। विहिप के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा ने बताया कि विहिप का आहवान पर राम मंदिर के निर्माण के लिये हिन्दू समाज के प्रत्येक घर में 18 मार्च से 31 मार्च तक श्रीराम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का एक माला रोज जाप किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुशील जैन, भरत पाठक, मनोज गोडिया, मनोज रजक, पप्पू राठौर, अजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार रावत, दीपक परमार, धर्मेन्द्र शिन्दे, रविराज लुढेले, हरीश रजक, नीरज ऊचिया, जगदीश चैहान, शेरू भाई, सोनू तिवारी, नरेश बगबईया, शंकर शाक्य, रंजीत रजक, विपिन झाॅ, मुकेश कुशवाह, प्रदीप बंसल, धनराज थनवार, रवि भीलवार, गोलू सैन, आकाश रजक, अभय सक्सैना, सचिन राजपूत, चेनत मीना, ओमप्रकाश रघुवंशी, विष्णु खटीक, दीपू कुशवाह, प्रेम तोमर, गजेन्द्र, राकेश कुशवाह, शेखर सागर, बलवंत डोंग आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :