Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिये रवाना की चादर

हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत रहमतउल्लाह अलैह अजमेर के 806 वें उर्स मुबारक मौके पर आज यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अजमेर शरीफ के लिये चादर रवाना की।
उन्होंने उर्स शरीफ में आने वाले सभी जायरीनों को दिली मुबारकबाद भी दी।मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की जानिब से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष एस. के. मुददीन को चादर सौंपी। वे जायरीनों के साथ चादर लेकर अजमेर शरीफ रवाना होंगे। इस अवसर पर शाहरूख मुददीन, हारून जावेद सौदागर एवं नसर खान उपस्थित थे।

Share This News :