Home > अपना शहर ,
मैहर की देवी शारदा का विशेष श्रृंगार, जाने इस मां की महिमा

मध्यप्रदेश। à¤®à¥ˆà¤¹à¤° के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा का चैत्र नवरात्र में हर दिन विशेष श्रृंगार होता है। सुबह से ही माता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। पहाड़ी पर मां शारदा देवी की मूर्ति की स्थापना विक्रम संवत 559 में की गई थी। मूर्ति पर देवनागरी लिपि में शिलालेख भी अंकित है। जाने-माने इतिहासकार ए.कनिंग्घम ने इस मंदिर पर विस्तार से शोध भी किया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अल्हा और उदल, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध किया था, वे भी शारदा माता के बड़े भक्त हुआ करते थे। इन दोनों ने ही जंगलों के बीच इस मंदिर की खोज की थी। इसके बाद आल्हा ने इस मंदिर में 12 सालों तक तपस्या कर देवी को प्रसन्न् किया था।माता ने उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया था। आल्हा माता को शारदा माई कहकर पुकारा करते थे। तभी से ये मंदिर भी माता शारदा माई के नाम से प्रसिद्ध हो गया। मान्यता है कि माता के दर्शन रोज सबसे पहले आल्हा ही करते हैं। मंदिर के पीछे पहाड़ों के नीचे एक तालाब है, जिसे आल्हा तालाब कहा जाता है।

Share This News :