Home > अपना शहर ,
मन्नत के लिए देवी के इस मंदिर में बनाते हैं उल्टा स्वस्तिक

धार। à¤§à¤¾à¤° में इंदौर-अहमदाबाद मार्ग स्थित देवी सागर तालाब के किनारे स्थित पहाड़ी पर गढ़ कालिका माता मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन होने के साथ-साथ आस्था का केंद्र है। कई लोग देशभर से अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद माता जी के दर्शनार्थ यहां आते है।

सालभर मन्नत पूरी करने वालों की आवाजाही बनी रहती है। पंवार परिवार की यह कुलदेवी है। धार के देवी मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर अन्य प्रांतों के लोग मन्नत के लिए यहां आते हैं। उल्टा स्वस्तिक बनाकर यहां जाते है और मन्नत पूरी होने पर सीधा स्वास्तिक बनाते है।

साथ ही अपनी मान्यतानुसार चढ़ावा भी अर्पित करते है। कई लोग अपनी कुलदेवी के रूप में इनका पूजन करते है। माताजी के दरबार में शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक विभिन्न आयोजन होते हैं।

खासकर सुबह कांकड़ा आरती और रात शयन आरती तक करीब पांच आरती नियमित रूप से होती है।

Share This News :