Home > अपना शहर ,
दूल्हा है नहीं ,दुल्हन सजकर तैयार .....

नगरनिगम ग्वालियर में यह बात चरितार्थ हो रही है की दूल्हा है नहीं और दुल्हन तैयार ,यानि पीने के लिए पानी है नहीं और बड़ी -बड़ी पानी की टंकियां बन रही हैं .सबाल यह उठता है की जब एक दिन छोड़कर अभी पानी दिया जा रहा है और नगरनिगम पानी की टंकियां बना रहा है ,इन टंकियों को भरने के लिए पानी कहाँ से आएगा .तिघरा जलाशय भरने के लिए ना तो चम्बल नदी से पानी लाने के प्रयास हो रहे हैं और ना ही ककेटो -पेहसारी बांध से पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है .अभी पानी लिफ्ट कर लाया जा रहा है ,बो आधा बर्वाद हो रहा है .इसके बाद भी पानी के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन रही है .हर काम में नगरनिगम कागजों में दौड़ रहे हैं ,धरातल पर एक भी उपलब्धि नजर नहीं आ रही है .जबकि ग्वालियर राजनितिक रूप से प्रदेश भर में सबसे मजबूत है .नेता प्रतिपक्ष कृष्ण राव दीक्षित का कहना है की प्रमोटी अफसरों के हाथ में शहर की लगाम होगी ,तो शहर का भला होने बाला नहीं है .उन्होंने कहा की जब तक पानी की उपलब्धता नहीं है तब तक पानी की टंकियां बनाने का कोई औचित्य नहीं है ,सिर्फ पैसे की बर्वादी की जा रही है .यह तो ठीक बेसा ही कर रहे हैं की दूल्हा है नहीं और दुल्हन सज कर तैयार है ,इस निगम का तो भगबान ही मालिक है .

Share This News :