Home > अपना शहर ,
एटीएम लूट रहे बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों से की मारपीट

शिवपुरी। à¤•ोलारस बीच शहर में रात 2 बजे के आसपास हाईवे के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। जब आरक्षक इन्हें रोकने आए तो 4 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सरिए के वार से आरक्षक सुनील बंसल घायल हो गया, एक अन्य आरक्षक भी घायल हो गया। बदमाशों ने उनकी राइफल छीनकर कुछ दूर फेंक दी। बाद में कार से राजस्थान की ओर भाग गए।

कोलारस में कल शीतला माता का मेला लगा था, एटीएम से कुछ दूर पुरानी मंडी परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां पुलिस भी तैनात थी। इस बीच जब आरक्षकों ने एटीएम में 4 लोगों को देखकर पूछताछ की तो उन्होंने हमला कर दिया। घायल सुनील को शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया। अल सुबह  एसपी सुनील पांडे कोलारस पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

Share This News :