Home > अपना शहर ,
मंत्री माया सिंह ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह 24 व 25 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगीं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास मंत्री 24 मार्च को प्रात:काल 10 बजे रानीमहल स्थित अपने निवास पर आमजनों से भेंट करेंगीं। इसके बाद सायंकाल 4 बजे शासकीय विजयाराजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान ब्लॉक के लोकार्पण एवं वार्षिक क्रीड़ा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगीं। 
माया सिंह सायंकाल 6 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगीं। नगरीय विकास मंत्री 25 मार्च को दोपहर 12.30 बजे वापस ग्वालियर लौटेंगीं। माया सिंह रात्रिकाल में राजधानी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगीं। 

Share This News :