Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया दो दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 24 मार्च को ग्वालियर आयेंगे। पवैया इस दिन प्रात:काल 5.30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 24 मार्च को अपरान्ह 4 बजे विजयाराजे कन्या महाविद्यालय मुरार के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद सायंकाल 7.30 बजे कोटेश्वर मैदान पर विक्रम विजयोत्सव एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 25 मार्च को प्रात: 11 बजे श्रीराम जन्म महोत्सव (निजी कार्यक्रम) में सम्मिलित होंगें। इसके पश्चात अपरान्ह 2.30 बजे ग्वालियर किला पर महाराणा भीम सिंह स्मृति मेला में शामिल होंगे। पवैया रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :