Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया पेंटिंग का अनावरण

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर में आज रिदम आॅफ डांस एण्ड म्यूजिक पेंटिंग का अनावरण केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करकमलों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम संस्कृति संचालनालय म. प्र. शासन भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया। 
इस पेंटिंग को देश के प्रख्यात चित्रकार प्रो. एल. एन. भवसार द्वारा बनाया गया है। प्रो. भवसार ने पेंटिंग को 10 दिनों तक प्रतिदिन 12 घण्टे के अथक परिश्रम से तैयार किया गया। पेंटिंग चैथी पाॅंचवी शताब्दी काल की है, जो कि सुबंधु के शासनकाल से संबंध रखती है। अजंता बाघ की कलाकृतियों के समकालीन इस पेंटिंग में हल्लिसक नृत्य प्रकरण को दर्शाया गया है। 51 इंच चैडी एवं 111 इंच लम्बी पेंटिंग को विश्वविद्यालय के भूतल पर प्रवेश द्वार की दीवार पर तैयार किया गया है। पेंटिंग अनावरण के साथ ही चित्रकला विभाग में लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी अतिथियों द्वारा किया गया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। संगीत संकाय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं à¤•ुलगीत à¤•ी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कला, संगीत एवं साहित्य विधाएॅं भारत की अमूल्य धरोहर हैं। संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना को साकार रूप देने में स्वर्गीय शीतला सहाय के बहुमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने वर्तमान समय में संगीत विश्वविद्यालय द्वारा संगीत एवं कलाओं के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास एवं विस्तार के लिये आवश्यक हरसंभव सहयोग किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकांे से कहा कि वे अपने ज्ञान एवं निरंतर साधना द्वारा नवीन अपनी कलाओं को विस्तारित करें। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट कलाकार बनने हेतु उचित मागदर्शन दें।
कार्यक्रम में प्रो. एल. एन. भवसार, डाॅ. अनिल कुमार शर्मा, प्रभारी कुलसचिव अजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डाॅ. बलवंत सिंह भदौरिया सहित समस्त विभागों के प्रभारी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, संगतकार, छात्र-छात्राएॅं एवं नगर के कला रसिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्रभारी कुलसचिव अजय शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. हिमांशु द्विवेदी एवं संयोजन डाॅ. बलवंत सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।

Share This News :