Home > अपना शहर ,
कलेक्टर को ज्ञापन देकर कांग्रेस बोली, डायवर्सन के नाम पर डाली जा रही डकैती बंद हों

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम आंदोलन अभियान समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज कलेक्टर राहुल जैन से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर दिये गये प्रस्ताव में कहा कि तत्काल प्रभाव से डायवर्सन के नाम पर की जा रही लूट खसोट बंद होना चाहिये, अन्यथा कांग्रेस जंगी आंदेालन चलायेगी। 
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि शहरवासियों के मनमाने डायवर्सन शुल्क वसूली हेतु जनता की तालाबंदी सीलबंदी, कुर्की एवं नीलामी जैसी आंतकित कार्यवाही से प्रशासन ने ग्वालियर में अघोषित आर्थिक लूटने का कानून लगा दिया है, कांग्रेस मांग करती है कि प्रशासन अपनी न्यायिक शक्तियों की मनमानी करने से बाज आये तथा तत्काल डायवर्सन के सभी नोटिसों व आदेशों को निरस्त किया जाये नहीं तो कांग्रेस पार्टी प्रशासन के विरूद्ध जनआंदोलन के लिये बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर, महाराज सिंह पटेल, बाल खांडे, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेन्द्र शर्मा, अतिसुदंर सिंह एड, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, मितेन्द्र दर्शन सिंह एड, सुरेन्द्र परमार चच्चू, उदल सिंह, अर्जुन जाटव, सचिव कुलदीप सिंह कौरव एड, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष अविनाश यादव, सौरभ गिरीश जैन, एनपी आर्य, संजीव दीक्षित, पप्पू हमीद, योगेश अग्रवाल आदि शामिल थे।   

Share This News :