Home > अपना शहर ,
शहर में चल रहे विकास कार्यों का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर । शहर में चल रहे विकास कार्यों का नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। निरीक्षण के दौरान सिंधियानगर, सागरताल के साथ ही शहर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अधीक्षण यंत्री जनकार्य प्रदीप चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट ऑफीसर पवन सिंघल, कार्यपालन यंत्री प्रेम पचैरी सहित विद्युत विभाग के इंजीनियर उपस्थित थे।
नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने सिंधियानगर में बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक ब्लॉक के लिये पृथक-पृथक सीवर टैंक निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण स्थल पर साफ-सफाई पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने भवनों में निवासरत सभी लोगों को पृथक-पृथक विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम आयुक्त शर्मा ने पड़ाव स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने ब्रिज के पास बनने वाली रोड़ को तत्काल बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़क निर्माण स्थल पर लगे विद्युत पोल तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने मानसिंह चैराहे पर मूर्ति के लिये पेडस्टल को तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज के पास बने हॉल को दुरूस्त कर उसमें कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आसपास के क्षेत्र में गार्डन तैयार कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। नवनिर्मित पुल के दूसरी ओर राजा मानसिंह चैराहे का भी अवलोकन किया गया जिस स्थान मूर्ति स्थापित जानी है उसके पेडस्टल को शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये और पुल के दोनो ओर सड़क निर्माण के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात निगमायुक्त विनोद शर्मा द्वारा गाटर वाली पुलिया जो कि रेसकोर्स रोड से तानसेन नगर रोड से जुड़ती है उक्त पुलिया के पास ब्रिज निर्माण किया जा रहा है जिसका अवलोकन किया गया। उक्त निर्माण में आने वाली बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। साथ ही वर्तमान में रेसकोर्स रोड तानसेन नगर को जोड़ने वाली सड़क का चैड़ीकरण एवं स्ट्रीट लाईट के विद्युत पोल जो कि सड़क चैड़ीकरण में बाधा उत्पन्न कर रहे है उन्हें शिफ्ट करने के निर्देश दिये। साथ ही संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया कि 3-4 स्थानों पर सीवर लाईन को डायवर्ट करना होगा। उक्त सीवर लाईन को डायवर्ट करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिये गये। उक्त अवलोकन के पश्चात निगमायुक्त द्वारा सागरताल पर आई.एच.एस.डी.पी. योजना के तहत नवनिर्मित भवनों का भी अवलोकन किया गया।
अवलोकन के दौरान संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिये गये कि 5 अप्रेल तक सभी प्रकार के मेंटीनेंस का कार्य पूर्ण कर लिया जावे, इसके साथ-साथ प्रोजेक्ट के सामने स्थित भूमि पर हरे भरे वृक्ष लगाये जाने हेतु अभी से गढ्ढे खोद दिये जावे एवं मेन रोड से भवनों तक जाने वाले मार्ग में तत्काल स्ट्रीट लाईट के पोल स्थापित किये जाने के भी निर्देश दिये गये। निगमायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि आई.एच.एस.डी.पी. प्रोजेक्ट के पास ही एक उप कार्यालय तैयार कराया जावे जो सीवर, विद्युत जैसी समस्याओं के निदान हेतु उक्त कार्यालय में कर्मचारी तैनात किये जायेे। चेंबर कवरों का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में बिना कुंदे वाले चैंबर कवर पाये गये जिन्हें बदलकर कुंदे वाले चैंबर कवर लगवाये जाने के निर्देश दिये गये। अधीक्षणयंत्री विद्युत प्रभारी एवं जलप्रदाय प्रभारी को निर्देश दिये गये कि वे 5 अप्रेल से पूर्व पानी की सप्लाई, सीवर लाईन एवं विद्युत लाईन के कार्य पूर्ण करावें।
संबंधित ठेकेदार को यह भी निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ब्लॉक से निकलने वाले बरसाती पानी हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम जो तैयार किया गया उसके पानी हेतु एक बड़ा टैंक का निर्माण कराया जावे। समस्त यूनिटों में फिनिशिंग का कार्य समय-समय पर पूर्ण कर लिया जावे जिससे हितग्राही को आवंटन के पश्चात किसी भी प्रकार का परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share This News :