Home > अपना शहर ,
सांसद सिंधिया बुधवार को आएंगे

ग्वालियर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शताब्दी एक्सप्रेस से प्रातः 9 बजे ग्वालियर आयेंगे। रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जायेगी।
शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बताया कि बुधवार 28 मार्च को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेलवे स्टेशन से जयविलास पेलेस पहुंचेंगे, जयविलास पेलेस से 11.30 बजे रवाना होकर 11.45 पर देवस्थान गोरखी मंदिर पहुंचेंगे। जहां से 12 बजे रवाना होकर 12.10 पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष स्व. अनिल गुप्ता के निवास स्थान पहुंचेंगे, 12.25 पर वरिष्ठ पत्रकार स्व. गिरीश अग्रवाल के निवास दही मंडी पहुंचेंगे, 12.30 पर निर्भय वाकलीवाल, 12.50 पर विक्कू राजावत विनय नगर पहुचंेगे, 1.15 पर शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी के निवास स्थान पहुंचेंगे। दोपहर 1.20 पर राजा साहब पालपुर के निवास स्थान पहुचंेगे, तदउपरांत दोपहर 1.30 बजे दतिया की और प्रस्थान करेंगे।

Share This News :