Home > अपना शहर ,
नाबालिग से सामूहिक अनाचार, भाजपा नेत्री के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

वारासिवनी/बालाघाट। à¤ªà¤°à¤¿à¤šà¤¿à¤¤ युवक के साथ बाइक से बोदलकसा से अपने घर लौट रही नाबालिग से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अन्य युवक बाइक सवार युवक से मारपीट करते रहे। घटना बुधवार रात करीब 10.30 बजे की है।

पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग है। आरोपितों की पहचान प्रमोद (24) पिता स्वर्गीय उसनलाल बिसेन, महेश (23) पिता मोतीलाल जैतवार और लोकेश (25) पिता सुंदरलाल बोपचे के रूप में हुई है। लोकेश की मां अनिता भाजपा से जुड़ी हैं और सेवा सहकारी समिति सांवगी में उपाध्यक्ष हैं।

रामपायली थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने दो दिन पहले बोदलकसा गई थी। बुधवार को उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वो घरवालों को सूचित करने परिचित के युवक के साथ गांव वापस लौट रही थी।

तभी बोदलकसा से करीब 2 किमी दूर नशे में धुत बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और बालिका के साथ आए युवक से 500 रुपए की मांग करने लगे। जब उसने रुपए न होने की बात कही तो दो युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।

जबकि दो अन्य युवक बालिका को पकड़कर नहर के नीचे की तरफ ले गए और उससे दुराचार किया। घटना के बाद चारों युवक फरार हो गए। किसी तरह लड़की व युवक ने खापा पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। बालाघाट एसपी अमित सांघी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Share This News :