Home > अपना शहर ,
संजू का केंद्र बिंदू बना गोहद

जनपद पंचायत पद से हटा दी गई भिंड की भाजपा नेता एवं सोशल मीडिया की स्टार संजू जाटव का सेवा और राजनीति का चस्का कम नहीं हुआ है, वह लगातार भिंड में नियमित दौरे और जनसंपर्क कर रहीं हैं उन्होंने गोहद को अपना केन्द्र विंदू बना रखा है। 
विशेष बात यह है कि भिंड जिले और विशेषकर गोहद के हर कार्यक्रम व सुख-दुख में वह नियमित हाजिरी लगा ही रहीं हैं। सुबह से शुरू हुआ उनका भ्रमण देर सायं तक चलता रहता है, इसके अलावा वह ग्वालियर और भोपाल भाजपा मुख्यालय में भी संपर्क बढा रहीं है। उनका आगे का सपना कुछ भी हो लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधी नेताओं की नींद तो उडा ही रखी है, उनके गांव-गांव घूमने से महिलाएं और युवा वर्ग उनसे ज्यादा जुड रहा है विशेषकर फेसबुक, टिवटर व वाटसएप पर उनके फैन जरा ज्यादा ही हैं। 
 

Share This News :