Home > अपना शहर ,
बीजेपी की किसान सम्मान यात्रा १ अप्रैल से

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश में १ अप्रैल से १५ अप्रैल तक किसान सम्मान यात्रा प्रारम्भ करने जा रहा है, इसकी शुरुआत किसानो आराध्य देव भगबान बलराम के मंदिर मथुरा में सुबह ९ बजे पूजा -अर्चना के साथ होगी .प्रातः १० बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह चौहान ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ,सांसद अजय प्रताप सिंह ,बिधायक पूरन प्रकाश और राजा वर्मा के मुख्य आतिथ्य यात्रा शुरू होगी .यह जानकारी पत्रकारों को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह राबत ने दी .इस मोके पर बीजेपी के मिडिया प्रभारी लोकेन्द्र पारासर ,मोर्चा के नेताओं में वीरेंद्र राणा ,विनोद जादोन ,देवेंद्र नरवरिया देवेश शर्मा और मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत दांतरे मौजूद रहे .उन्होंने बताया की गांव -गावं में उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया जायगा .श्री राबत ने बताया की यात्रा का राजस्थान की सीमा में भी स्वागत होगा .इसी दिन यात्रा मुरैना पहुंचेगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,सांसद अनूप मिश्रा और अन्य नेता यात्रा की अगबानी करेंगे ,इसके बाद मुरैना में सभा होगी .

Share This News :