Home > अपना शहर ,
रेल मंत्री, CM ने जिस लिफ्ट का उद्घाटन किया उसमें फंसे 7 लोग

इंदौर। à¤‡à¤‚दौर के नवनिर्मित आयलैंड प्लेटफॉर्म पर मंंगलवार शाम 3 बच्चों सहित 7 लोग लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में फंसने के कारण उनकी जान सांसत में आ गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। खास बात ये है कि इस लिफ्ट का उद्घाटन करीब 15 दिन पहले ही रेल मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

दरअसल आईलैंड प्लेटफॉर्म नम्बर 5 पर बनीं इस लिफ्ट से नीचे आने के लिए कुछ मुसाफिर इसमें चढ़े। लिफ्ट नीचे की ओर चली ही थी कि इसमें तकनीकी दिक्कत आ गई और लिफ्ट आधे में ही रूक गई। इसके बाद लिफ्ट में फंसे लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।लिफ्ट में बंद हो जाने से लोगों का दम भी घुट रहा था। लोग लगातार मदद के लिए चिल्ला रहे थे। स्टेशन प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा लेकिन लिफ्ट नहीं खुल सकी। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला जा सका।

एक घंटे तक ये लोग दम घुटने की परेशानी झेलते रहे। खासतौर से बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। लिफ्ट से बाहर निकलते ही इन पीड़ितों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। रेलवे के मुताबिक तकनीकी खामी के कारण ये स्थिति बनीं।

इस लिफ्ट का उद्घाटन 15 दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया था।

Share This News :