Home > अपना शहर ,
कर्फ्यू में ढील लोगों ने राहत महसूस की

ग्वालियर। à¤¦à¤²à¤¿à¤¤ आंदोल में हिंसा झेलने के बाद ग्वालियर, भिंड और मुरैना में जीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।ग्वालियर प्रशासन ने गुरूवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की है। à¤œà¤¾à¤¨à¤•ारी के मुताबिक ग्वालियर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। जिले की स्थिति देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू में सभी लोगों के लिए सुबह 8 से शाम 6 बजे तक ढील दी गई है। इस दौरान बाजारों में सामान्य स्थिति देखी जा रही है। सब्जी मार्केट, दूध की दुकानों, किराना दुकानों पर खासी भीड़ देखी जा रही है। लोग रोजमर्रा की चीजें खरीद रहे हैं। अच्छी बात ये है कि कर्फ्यू में ढील में दौरान कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है।इधर पुलिस प्रशासन शहर में हर गतिविधि पर चौकसी बरत रही है। प्रशासन सोशल मीडिया पर विशेष नजर रख रहा है। वायरल हो रहे मैसेज पर चौकसी बरती जा रही है। 

Share This News :