Home > अपना शहर ,
ये है प्रिंसेस यशोधरा राजे सिंधिया की बहू

ग्वालियर। महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की सबसे छोटी प्रिंसेस और शिवपुरी से विधायक, मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बड़े बेटे अक्षय भ्ंसाली की शादी बैंगलुरू की संदुर रियासत के घोरपड़े परिवार की प्रिंसेज कृतिका के साथ 5 फरवरी 2017 को हो चुकी है।
शादी में संदूर राजवंश के मेहमान, ग्वालियर की सिंधिया, नेपाल की राणा और गुजरात में बड़ोदरा की गायकवाड रॉयल फेमिली शामिल हुई थी। कृतिका के पिता कर्नाटक की संदुर नामक रियासत के प्रिंस कार्तिकेय राजे घोरपड़े हैं, जबकि दादाजी संदुर के महाराज और कर्नाटक की राजनीति में बड़ा नाम रखने वाले मुरारीराव यशवंत राव घोरपड़े हैं। माय के नाम से मशहूर कृतिका के दादा जी कर्नाटक में पंचायती राज रिफर्म्स के लिए जाने जाते हैं। माय पंचायती राज मिनिस्टर के साथ ही संदुर से 7 बार एमएलए और एक बार रायचुर से सांसद भी रहे। इसके अलावा माय उच्चकोटि के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के तौर पर भी मशहूर रहे। 
कृतिका की मां अंबिका राजे बड़ोदरा के उसी गायकवाड़ खानदान से हैं, जिससे ग्वालियर की महारानी एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे हैं। यशोधरा राजे सिंधिया की बहू उसी राजघराने से हैं, जहां से उनके भतीजे एवं ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए दुल्हन लाई गई थी। संदुर रियासत का अक्षय की मां के खानदान से पीड़ियों से रिश्ता रहा है। 

Share This News :