Home > अपना शहर ,
कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक मदद

ग्वालियर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी एवं गरीबों की मदद करने वाला जनउत्थान न्यास की ओर से एक गरीब परिवार को कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई एवं कैंसर पीडित बंटी बाथम की एम.आर.आई. जांच न्यास द्वारा कराई गई।
जनउत्थान न्यास की ओर से श्रीमती फरजाना पत्नी हसन अली, निवासी सिंधिया नगर, विवेकनंद नीडम के सामने, ब्लाॅक नं.9-ए, मकान नं. 101 ग्वालियर उनकी पुत्री कुं. शहनाज फातिमा के विवाह के लिए 3100 रूपये की आर्थिक मदद की। पार्षद डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा श्रीमती फरजाना को पुत्री के विवाह के लिए बधाई दी गई एवं पुरस्कार में प्रेशर कुकर भी दिया गया। इसी के साथ-साथ न्यास द्वारा कैंसर पीडित बंटी बाथम की एम.आर.आई जांच कराई गई, बंटी बाथम के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। कैंसर पीडित होने के कारण बंटी बाथम की एम.आर.आई जांच होना जरूरी था, लेकिन उसके पास जांच कराने के लिए पैसे नहीं थे।
बंटी बाथम द्वारा डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार से मदद की अपील की, बंटी की परेशानी को देखते हुये डाॅ. सिकरवार द्वारा तुरन्त बंटी की एम.आर.आई जांच कराई गई एवं आगे भी इलाज के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। जनउत्थान न्यास के कार्यालय में इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद दी गई। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव, के.पी. सिंह भदौरिया, पवन जैन शामिल थे।

Share This News :