Home > अपना शहर ,
प्रतिमा तोड़ने के मामले में तीन हिरासत में

भिण्ड।भिण्ड में मेहगांव के इंद्रानगर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रतिमा को दलित बस्ती के लोगो ने ही तोड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन को लिया हिरासत में लिया है। कलेक्टर इलैया राजा ने इस बात की पुष्टी की है।

इससे पहले जब प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी तो माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जिसको देखते हुए मौके पर डीआईजी ग्वालियर अशोक गोयल, एसडीएम अनिल बनवारिया, डीएसपी राकेश चारी और टीआई नरेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। तनाव को देखते हुए गांव में आरपीएफ के करीब 200 जवान तैनात कर दिए गए हैं। प्रतिमा गांव के एक कोने में एक कमरे के ऊपर जाली से ढंकी हुई थी।

Share This News :