Home > अपना शहर ,
मंत्री माया सिंह ग्वालियर व दतिया में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगीं

ग्वालियर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 8 अप्रैल को ग्वालियर व दतिया में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। श्रीमती माया सिंह इस दिन प्रात: 9.30 बजे शिवपुरी लिंक रोड़ पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सेवा भारती केदारपुर में स्व. इन्द्रापुरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगीं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास मंत्री प्रात: 10.30 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगीं। श्रीमती माया सिंह दोपहर 12.30 बजे दतिया कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेंगीं। इसके पश्चात झाँसी पहुँचकर अपरान्ह 3.30 बजे मंगला एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगीं।

Share This News :