Home > अपना शहर ,
सेंसर कहेगा आपको नींद आ रही है... खड़ी कर दें गाड़ी

 à¤°à¤¾à¤¯à¤ªà¥à¤°à¥¤ à¤•ार में लगाए जा सकने वाले ऐसे सेंसर जो नींद या झपकी आने पर चालक को तुरंत सावधान कर दें, जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगे। मोशन सेंसर तकनीक पर काम करने वाली इस डिवाइस के लिए खास सॉफ्टवेटर और एप्लीकेशन को छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की प्रोफेसर डॉ. मृदु साहू ने तैयार किया है।

डॉ. मृदु पिछले चार साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अब अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया में डॉ. मृदु द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर पर डिवाइस को और ज्यादा उपयुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी वर्ष जुलाई तक यह यंत्र बाजार में होगा। दरअसल, भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में वाहन दुर्घटनाओं की दो प्रमुख वजहें होती हैं, पहला शराब पीकर गाड़ी चलाना और दूसरा वाहन चालक को नींद आ जाना।

यह सिस्टम वाहन चालक को ड्राइविंग के दौरान उसकी शारीरिक क्षमता व गाड़ी चला सकने की उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी देता है मसलन, शरीर में अल्कोहल की मात्रा, मानसिक और शारीरिक स्तर, झपकी या नींद की स्थिति। यदि चालक को नींद का झोंका आने वाला है, तो यह डिवाइस उसे इस बारे में पहले ही अलर्ट कर देगी ताकि वो सचेत हो जाए और गाड़ी को सुरक्षित खड़ा कर आराम कर ले।

सेंसर के अलावा यह भी : एंटी ग्राफ वॉच और माइंड रीडिंग लेड फोन पर भी यह सॉफ्टवेयर काम कर सकता है। हाथ पर बांधी जाने वाली एंटी ग्राफ वाच में इसे अपलोड किया जा सकता है, जो नब्ज की चाल को माप कर नींद आने की पूर्व चेतावनी दे देगा। दूसरी ओर माइंड रीडिंग इक्युपमेंट पहनकर वाहन चलाने से सेंसर सभी तरह की अवस्था में एक्टिव रहेगा। अमेरिकन सांइटिफिक पब्लिशर्स, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, बैंथम साइंसेस और मेडिकल इमेजिंग एंड हेल्थ इंफामेटिक्स जनरल में डॉ. मृदु का यह शोध प्रकाशित हो चुका है।

सेंसर पढ़ता रहता है रेटीना का

इस सेंसर डिवाइस के सॉफ्टवेयर को 'आर प्रोग्रामिंग' से तैयार किया गया। यह लर्निंग और विजुअलाइजेशन तकनीक पर आधारित है। इसमें नींद की स्थिति में रेटीना पर पड़ने वाले सभी प्रभावों की स्थिति माप कर उसे लोड किया गया है। इस प्रोग्रामिंग में आंखों के कई डेटाबेस डाले गए हैं। इसी आधार पर वाहन चालक की स्थिति को मापा जाता है कि वह कितनी देर वाहन चला सकता है। यदि झपकी आई तो तत्काल वाहन में अलर्ट जारी हो जाता है, आवाज गूंजने लगती है।

Share This News :