Home > अपना शहर ,
कांग्रेस में वंशवाद पर सिंधिया का जवाब- कौन सी पार्टी में नहीं है ऐसा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगामी चुनाव और कांग्रेस पर वंशवाद के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी.कांग्रेस में वंशवाद के आरोपों के सवाल पर सिंधिया ने कहा, "अगर कोई बिजनेसमैन का लड़का या लड़की बिजनेस में हो, तो उस पर आप कटाक्ष नहीं करेंगे. डॉक्टर का लड़का या लड़की डॉक्टर बने, पर अगर किसी जनसेवक का बेटा या बेटी जनसेवा के मैदान में आए, तो उस पर टिप्पणी की जाती है. देश की कौन सी पार्टी में वंशवाद नहीं है, लेकिन ये सब लोग चुनाव जीतकर आते हैं.''उन्होंने यह भी कहा कि देश के कौन से राजनीतिक दल में परिवारवाद नहीं हैं? जो चुनाव जीतकर आते हैं, वही रहते हैं. जो चुनाव हार जाते हैं, उनको दरकिनार कर दिया जाता है. à¤¸à¤¾à¤² 2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी से है या फिर कांग्रेस की अंदरूनी कलह से? इस पर उन्होंने कहा, ''कांग्रेस में गुटबाजी की राजनीति जरूर एक रिएल्टी थी, लेकिन 5, 10, 15 साल पहले. अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व, चाहे वो दिग्विजय सिंह हों या कमलनाथ या सुरेश पचौरी या फिर सत्यव्रत चतुर्वेदी हों, हम सब साथ मिलकर चर्चा करके आगे की रणनीति तय करते हैं.''

Share This News :