Home > अपना शहर ,
गैस कटर से एटीएम काटा, साढ़े सात लाख रुपए किए चोरी

श्योपुर-कराहल। à¤•राहल में पांच बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर बक्सों में भरे करीब साढ़े सात लाख रुपए चोरी कर लिए। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।

श्योपुर में इस तरह की यह पहली वारदात है इसीलिए मामले की जांच के लिए खुद एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने संभाली है। बदमाशों ने एटीएम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा दिया था, लेकिन एटीएम के बगल में गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की सारी हरकत कैद हो गई।

कराहल थाने से करीब 400 मीटर दूर श्योपुर-शिवपुरी हाइवे किनारे एसबीआई बैंक का एटीएम है। मंगलवार-बुधवार की रात 3.01 बजे पांच बदमाश एक बोरी में गैस कटर रखकर लाए। इसी गैस कटर से एटीएम की आधा इंच मोटी स्टील की प्लेट काटी और अंदर बक्सों में रखे रुपए लेकर फरार हो गए।

एटीएम में चोरी का पता बुधवार की सुबह तब पता लगा जब गार्ड एटीएम का शटर खोलने आया। आमतौर पर गार्ड हरीश मुदगल रात में एटीएम कक्ष में ही सोता है, लेकिन मंगलवार-बुधवार की रात वह एटीएम को सूना छोड़कर चला गया था।

शुक्रवार की शाम डले थे 24 लाख

बैंक के अनुसार एटीएम में पांच दिन पहले यानी 6 अप्रैल को 24 लाख रुपए डाले गए थे। चार दिन में 24 लाख में से करीब 17 लाख रुपए की निकासी हो चुकी थी।

Share This News :