Home > अपना शहर ,
सेक्स पावर बढ़ाने के लिए प्रेमिका को लगाया इंजेक्शन, हालत बिगडऩे से मौत

पुणे. कई बार सेक्स करने के लिए किए गए एक्सपेरिमेंट पार्टनर के लिए जानलेवा साबित हो जाते हैं. ऐसा ही मामला भिवंडी में सामने आया है. यहां के कल्याण नाका के अशोका होटल में प्रेमी प्रेमिका ने कमरा किराये पर लिया. लड़की अमृतनगर के रशीद कंपाउंड की और युवक कल्याण का रहने वाला है. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने दरवाजा जबरन खुलवाया. अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. 

लड़की बेहोश थी और लड़का गायब था. युवती को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान कुछ पल के लिए लड़की को होश आया तो उसने डॉक्टरों को अपना नाम और पता बताया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया.अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. जांच में पता चला कि लड़की को सेक्स के लिए इंजेक्शन लगाया गया था. इसी की ओवरडोज से उसकी हालत बिगड़ी उसने दम तोड़ दिया.

Share This News :