Home > अपना शहर ,
ब्लड प्रेशर व शुगर को नियंत्रित करेगा सहजन की पत्ती से बना ड्रिंक

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने ब्लड प्रेशर एवं शुगर को नियंत्रित करने वाला एक ड्रिंक तैयार किया है। यह सहजन की पत्ती से तैयार हुआ है। कृषि विज्ञानियों का दावा है कि इस ड्रिंक के नियमित सेवन से न केवल ब्लड प्रेशर बल्कि हाईलेबल शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। कृषि विज्ञानियों के इस शोध को अब पेटेंट कराने की तैयारी में है। 

कृषि विज्ञानियों की माने तो गर्मी के दिनों में पेयपदार्थ की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग नींबू-पानी और कार्बोनेटेड पेयपदार्थ पीते हैं। कार्बोनेटेड पेय पदार्थ न केवल नुकसानदायक हैं बल्कि गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में सहजन की पत्ती से बने पेयपदार्थ को यदि नियमित सेवन किया जाए तो उससे कई बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि उससे निजात भी पाया जा सकता है। 

तीन साल तक किया शोध
आईआईवीआर के प्रधान विज्ञानी डा. सुधीर सिंह ने बताया कि सहजन की पत्ती, छाल,और फली औषधीय और पोषक गुणों से युक्त होते हैं। इसका कोई व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं होता। करीब तीन साल तक इस पर शोध किया गया। उसके बाद इसे पेय पदार्थ के रूप में बनाने की विधि तैयार की गई। अब इसकी औद्योगिक विधि भी खोज ली गई है। जिसका जल्द ही संस्थान के मुख्यालय दिल्ली में पेटेंट कराने के लिए दाखिल किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसका नियमित सेवन करने से प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

बनाने की विधि 
इन पत्तियों को पानी में धोकर एक निश्चित तापमान पर थोड़ी देर तक उबालते है। फिर इसको एक विशेष प्रकार के ड्रायर में सुखाकर चूर्ण बना लेते है। इस चूर्ण को पाउडर बनाकर इसमें वे प्रोटीन  à¤•ंसंट्रेट चूर्ण,निर्धारित मात्रा में चीनी पाउडर एवं स्थाईकारक पदार्थ (स्टेबिलाईजर ) मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लेते है।इस मिश्रण को निर्धारित ठंड़े जल में मिलाकर इस पेय को तैयार करके परोसते है।

Share This News :