Home > अपना शहर ,
Love marriage के आसान टिप्स

जीवन रूपी नाव को संतुलित ढंग से चलाने के लिए विवाह रूपी पतवार की आवश्यकता होती है। हर युवक की यह इच्छा होती है कि उसे एक सुंदर दुल्हन मिले। इसी प्रकार हर युवती की कामना होती है कि उसे जीवन साथी के रूप में ऐसा पति मिले जो उसे भरपूर प्यार करे और साथ ही उसकी सारी इच्छाओं को पूरा करे। अविवाहित युवक-युवती के मन में यह जानने की प्रबल इच्छा होती है कि उसका विवाह कब, कहां और किसके साथ होगा। प्रेम विवाह होगा या अभिभावक के चयन द्वारा? ज्योतिष शास्त्र के पास इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान है।


कंवैंशनल मैरिज वह होता है, जिसमें अभिभावक उचित चयन के बाद अपने बच्चों का विवाह प्रचलित रीति-रिवाज से करते हैं। नॉन कंवैंशनल मैरिज उसे कहा जाता है जिसके अंतर्गत पहले प्रेम संबंध बनता है फिर उसे या तो अरेंज मैरिज का रूप दिया जाता है या फिर कोर्ट आदि के माध्यम से विवाह कर दिया जाता है। समजातीय, अंतर्जातीय या अंतर्धर्म विवाह भी इसी रीति में आता है। प्रेम विवाह के लिए कौन-सा ग्रह उत्तरदायी है तथा प्रेम विवाह के योग कैसे बनाते हैं, इसी संबंध में यहां विस्तार से बताया जा रहा है।


लग्नेश का यदि क्रूर ग्रह के साथ संबंध हो या लग्नेश स्वयं नीच का हो या कुंडली के नवम भाग में कोई नीच ग्रह उपस्थित हो, साथ ही चंद्रमा का संबंध शनि या राहू से हो लेकिन बृहस्पति लग्नेश को देख रहा हो या पांचवें या नवम भाव में वह अपनी ही राशि का हो या उच्च का हो तो प्रेम विवाह का योग बनता है जिसमें अभिभावक की स्वीकृति प्राप्त होती है।

Share This News :