Home > अपना शहर ,
भाजपा की ग्वालियर-चंबल संभाग की बैठक आयोजित

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर- चंबल संभाग की बैठक आज होटल शेल्टर में संपन्न हुई। आज की इस बैठक में प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर व संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने सभी जिला अध्यक्षों से ग्राम स्वराज अभियान, आजीवन सहयोग निधि व संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा व चलो पंचायत अभियान की तैयारियां को लेकर बैठक की।
इस अवसर पर मंच पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया, स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, भिंड सांसद भागीरथ प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज, 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान, 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला व 5 मई को आजीविका एवं कौशल विभाग मेला कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान सभी पदाधिकारियों से किया। उन्होंने 14 मई को चलो पंचायत कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक बनाने के लिए सभी से पदाधिकारियों से कही।
इस अवसर पर ग्वालियर शहर से जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्री कमल मखीजानी, जिला महामंत्री महेश उमरैया, समीक्षा गुप्ता, मनीष राजौरिया, विनय जैन, चंद्र प्रकाश मिश्रा, विक्रांत भदौरिया, प्रतीक तिवारी, जंडेल गुर्जर, विनोद शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से वीरेंद्र जैन, अरविंद राणा, केशव बघेल, दीपक माहौर, विनोद यादव, वीरेंद्र राणा, श्योपुर से जयप्रकाश राजौरिया, अशोक गर्ग, दुर्गालाल विजय, गोपाल जाट, गोपाल आचार्य, राम लखन, नापा खेड़ी, रफत वारसी,वीरम देव बैरवा, मुरैना से वेद प्रकाश शर्मा, अनूप भदौरिया, मेहरबान सिंह, सूबेदार सिंह सिकरवार, सतपाल सिंह सिकरवार, सतीश बड़ेरिया, भिंड से दीपक भदौरिया, संजीव कांकर, सत्येंद्र भदौरिया, ममता भदोरिया, देवेंद्र नरवरिया, दतिया से वीरेंद्र राणा, विक्रम बुंदेला, घनश्याम पिरौनिया, शिवपुरी से सुशील रघुवंशी, जगराम सिंह यादव, ओमप्रकाश, राजकुमार खटीक, अशोकनगर से वीरेंद्र रघुवंशी, जयकुमार सिंघई, गोपाीलाल जाटव, जयमंडल यादव, गोपाल कोली, गुना से राधेश्याम पारिख, पन्नालाल शाक्य, गजेंद्र सिकरवार, अशोक शर्मा, रंगलाल अहिरवार उपस्थित थे। बैठक का संचालन कमल माखीजानी एवं आभार ग्रामीण के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने किया।

Share This News :