Home > अपना शहर ,
सिंधिया 24 अप्रैल को ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम आंदोलन समिति संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार 24 अप्रैल को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से प्रातः 9 बजे ग्वालियर आएंगे।
उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बताया कि सांसद सिंधिया 24 अप्रैल को प्रातः 10.40 पर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के दर्शन करने के लिये शिंदे की छावनी स्थित रामबाग काॅलोनी पहुचेंगे। सुबह 11 बजे मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह के निवास स्थान पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। तदपष्चात यहां से गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लिये रवाना हो जायेंगे।

Share This News :