Home > अपना शहर ,
रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग, दुल्हन सहित दो घायल

ग्वालियर। à¤¶à¤¾à¤¦à¥€ के बाद आयोजित रिसेप्शन में दूल्हे के चाचा के रिश्तेदार द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में दुल्हन और उसकी ननद का ससुर गोली लगने से घायल हो गए।

रिश्तेदार ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। जिसमें एक गोली दुल्हन के गले के नजदीक कंधे को चीरते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली स्टेज पर आशीर्वाद देने पहुंचे दुल्हन की ननद के ससुर को हाथ में लगी है।

फिलहाल दुल्हन की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रविवार रात 11 बजे मोहना के दौरार इलाके की है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हर्ष फायरिंग घटना लगातार बढ़ रही हैं। जबकि पुलिस इसे रोकने में नाकाम रही है।

मोहना के दौरार निवासी हरविलास सिंह जाटव किसान है। 18 अप्रैल को उनके 21 वर्षीय बेटे रामवरन की शादी भितरवार के धूमेश्वर मंदिर धाम पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में चीनौर रजऊआ निवासी पूजा (20) पुत्री मायादीन जाटव के साथ हुई है। बहू के आने से पूरा घर रोशन था और 22 अप्रैल (रविवार) को दौरार के हनुमान मंदिर चौराहा इलाके से रिसेप्शन का कार्यक्रम था।

रात 11 बजे दूल्हा दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। इसी दौरान आशीर्वाद देने और फोटो खींचने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच दूल्हे की बहन हेमा का ससुर काशीराम जाटव निवासी ऐराया परिवार सहित आशीर्वाद देने पहुंचे। तभी वहां दूल्हे का चाचा मुरार निवासी उदयसिंह और चाचा का रिश्तेदार अशोक वर्मा स्टेज पर आ गए।

अशोक वर्मा ने अपनी लायसेंसी 12 बोर बंदूक से एक के बाद एक दो फायर कर दिए। पहली गोली टेंट के पाइप से टकराकर दुल्हन के गले के पास कंधे को चीरते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली पीछे खड़े उसकी ननद के ससुर काशीराम के हाथ में लगी। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया।

लोग घायल नई बहू और रिश्तेदार को लेकर ग्वालियर अपने वाहनों से दौड़े। रास्ते में एम्बुलेंस 108 मिली और घायलों को उसमें ट्रांसफर कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू हो सका। घायलों में नई बहू की स्थिति नाजुक है।

Share This News :