Home > अपना शहर ,
विवाह के लिए उपहार में कन्याओं को एल.ई.डी.-टी.वी. डॉ. सिकरवार ने भेंट किए

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से छ: गरीब परिवारों को एल.ई.डी. टी.वी. न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी भेंट की। 6 गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में एल.ई.डी. टी.वी. भेंट की गई।
न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने विवाह में जिन बहनों को एल.ई.डी. भेंट कि उनमें निशा शाक्य पुत्री रामस्वरूप निवासी सुरेश नगर बी ब्लॉक फेस-2 कमरा नं.311 है। निशा का विवाह समारोह 30 अप्रैल को होगा। शिवानी चौहान पुत्री हरनारायण सिंह निवासी गुड़ी गुड़ा का नाका, बालाजी विहार कॉलोनी, का विवाह 29 अप्रैल को होगा। सीता केन पुत्री लालसिंह केन निवासी बीजासेन मौहल्ला, नाकाचन्द्रवदनी का विवाह 29 अप्रैल को होगा। मधु सगर पुत्री विनोद सगर निवासी जाटव मौहल्ला, ललितपुर कॉलोनी का विवाह 29 अपै्रल को होगा। मीना पुत्री स्व. हरीराम भरदेले निवासी देवनगर, नाकाचन्द्रवदनी का विवाह 29 अपै्रल को होगा। पूजा जाटव पुत्री शिवचरण जाटव निवासी तोमर बिल्डिंग के पीछे, गल्ला कोठार थाटीपुर का विवाह 29 अप्रैल को होगा। इस मौके पर डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि कन्यादान ही महादान हैं, उन्होने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोशित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गो को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गो का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। उन्होने कन्याओं को एल.ई.डी. टी.वी. भेंट करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका भाई आपकी सेवा के लिए जीवन भर सम्र्पित रहेगा। कन्याओं के परिवार जनों ने डॉ. सिकरवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनका स्वागत किया।

Share This News :