Home > अपना शहर ,
रावतपुरा कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता हैः उमा भारती

रावतपुरा। रावतपुरा के सामाजिक महाकुंभ में आज केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि रावतपुरा धाम में आकर मन का शांति मिलती है, मैं यहां पहले भी कई बार आ चुकी हूं। 
गुरूदेवश्री का चमत्कार ही है कि रावतपुरा में इतना बड़ा सामाजिक कुंभ एवं महालक्ष्मी नारायण यज्ञ सम्पन्न हो रहा है, जहां इस बीहड़ में कोई नहीं आता था, वहां आज देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रावतपुरा हनुमानजी एवं गुरूदेवश्री के दर्शन करने आ रहे है। रावतपुरा सरकार समकालीन दौर में भारत की महान वैश्विक सदभाव परम्परा को पुनः जीवित और प्रतिष्ठित करने का केन्द्र है। यहां समस्त समस्याओं के निराकरण से अमृत निकलता है, जो हम सबके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

Share This News :