Home > अपना शहर ,
पानी की बोतलों पर एक्‍सपायरी डेट का ये होता है मतलब

 à¤¤à¤—ड़ी कसरत करने के बाद आपको एक बॉटल ठंडे पानी की जरूरत महसूस होती है। आप बॉटल की सील खोलते हैं।

जैसे ही पानी पीने जाते हैं आपको वार्निंग दिखाई देती है कि पानी दो महीने पहले ही एक्‍सपायर हो चुका है। आपको लगता है कि बॉटल थोड़ी मैली है। क्‍या आपको चिंता करना चाहिये। बिल्‍कुल नहीं।

पानी ऐसे खराब नहीं होता। बॉटल पर फ्रेशनेस डेट का उतना ही अर्थ है जितना कि शकर या नमक की एक्‍सपायरी डेट का होता है। पानी की बोतलों पर एक्‍सपायरी डेट के कुछ और कारण होते हैं।

सबसे मुख्‍य है सरकारी नौकरशाही। पानी भी खाद्य पदार्थों की श्रेणी में आता है इसलिए इस पर नियमानुसार एक्‍सपायरी डेट देना जरूरी होता है। इसके अलावा, बोतल पर एक्‍सपायरी डेट लिखने के निश्चित लाभ हैं।

हालांकि पानी अपने आप में खराब नहीं होता लेकिन जिस प्‍लास्टिक में यह रखा होता है, वह ज़रूर एक्‍सपायर होता है। इसके केमिकल पानी में घुलना शुरू हो जाते हैं। इससे पानी का स्‍वाद बदल सकता है।

यदि आप किसी कंपनी के समक्ष क्‍लेम प्रस्‍तुत करते हैं तो यह इस आधार पर खारिज हो सकता है कि आपने इतने लंबे समय तक इसका उपयोग क्‍यों नहीं किया।

आखिर, एक्‍सपायरी डेट आमतौर पर प्रिंटेड कोड में होती है जिसमें बॉटलिंग प्‍लांट से पैक होने तक की सारी जानकारियां होती हैं। भले ही, एक्‍सपायरी डेट का कोई मतलब ना हो, इसकी जानकारी ज़रूर दी जाती है।

Share This News :