Home > अपना शहर ,
सिंधिया नगर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

ग्वालियर। समाज में मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति तो धृणा नही श्रद्धाभाव व स्नेह की दृष्टी से देखें। उनके व्यवहार, ईलाज, पुनर्वास के बारे में कानून में प्रावधान हैं, जिससे उनको सामाजिक सुरक्षा दी जा सकती है। ये विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अलख- सामाजिक एवं जनकल्याण समिति, ग्वालियर के सहयोग से ‘मानसिक रुप से अस्वस्थ एवं अशक्त व्यकितयों के अधिकार और विधिक साक्षरता’ विषय पर आय़ोजित विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में अपर जिला न्यायाधीश रामजी गुप्ता ने व्यक्त किये।
नगर निगम के वार्ड 60 के अंतर्गत सिंधिया नगर में आयेजित विधिक जागरुकता शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपराज कवडे, एडवोकेट दीपक गुप्ता अरुसिया, सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा गुप्ता, डॉ निरुपम गुप्ता एवं जावेद खान विशेष रुप से मौजूद थे। शिविर मे न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपराज कवडे ने मानसिक रुप से अस्वस्थ एवं अशक्त व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जीनकारी दी। एडवोक्ट दीपक गुप्ता अरुसिया ने बच्चों के मानसिक स्वास्थय, उनके कैरियर, रोजगार एवं डिप्रेशन संबधी समास्याओं के व्यावहारिक व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एसिड विक्टिम के प्रति कैसा व्यवहार हो, उनके सरंक्षण, सहायता संबधी प्रावधानों की जानकारी भी सामाजिक कार्यकर्ता जावेद खान ने दी। विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने न्यायाधीशगण से सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया। इस अवसर पर शिविर में मौजूद लोगों ने न्यायाधीशगण व अतिथि. ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएस मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का संचालन जावेद खान ने किया। एवं आभार श्रीमती अरुणा गुप्ता ने व्यक्त किया।

Share This News :