Home > अपना शहर ,
महापौर ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर थाटीपुर स्थित लुम्बनी विहार सुरेश नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
महापौर शेजवलकर ने कहा कि भगवान बुद्ध सामाजिक समरसता के प्रचारक थे तथा उन्होंने हमेशा ही सभी लोगों को समान भाव के साथ मिलकर रहने का संदेश दिया है। इस अवसर भन्तजी ने भगवान बुद्ध के उपदेशों की व्याख्या की। कार्यक्रम में पार्षद दिनेश दीक्षित, पोहप सिंह जाटव सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।

Share This News :